खंडवा में दाल मिल स्थापित करने का मौका, 30 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
खंडवा, 10 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दलहन फसलों के मूल्य संवर्धन और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दाल मिल स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कृषि विभाग द्वारा दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के लिए 2 दाल मिल इकाइयों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
उपसंचालक कृषि नितेश यादव ने बताया कि दाल मिल की स्थापना के लिए किसान उत्पादक संगठन (FPO), क्लस्टर लेवल फेडरेशन, प्राथमिक कृषि साख समिति (PACS) और व्यक्तिगत हितग्राही आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक आवेदकों को 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को परियोजना की कुल स्वीकृत लागत का 33 प्रतिशत अनुदान, अधिकतम 25 लाख रुपये तक प्रदान किया जाएगा। हालांकि योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित परियोजना हेतु बैंक से ऋण प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
कृषि विभाग के अनुसार योजना का उद्देश्य दलहन फसलों की प्रसंस्करण क्षमता बढ़ाना, पोस्ट-हार्वेस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना और किसानों को उनकी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है।
योजना की पात्रता, नियम एवं शर्तें, आवश्यक दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश कृषि अभियांत्रिकी विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उपसंचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, जिला खंडवा से भी संपर्क कर सकते हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा 






