खंडवा: सिंगोट में किसानों का प्रदर्शन, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के सिंगोट में संयुक्त कृषक संगठन ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कुल 8 प्रमुख मांगें रखी गईं। किसानों ने सिंगोट उपतहसील को विकासखंड बनाने, किसानों की कर्जमाफी करने और अनाज की खरीदी समर्थन मूल्य पर किए जाने की मांग की।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची के सर्वे की जांच, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का जमीनी सर्वे कर उचित फसल बीमा का लाभ जल्द दिलाने की मांग भी की गई।
किसानों ने ई-20 पेट्रोल और डीजल को बंद कर शुद्ध पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने, ग्राम पंचायत स्तर पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था करने तथा स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में सुधार की मांग भी उठाई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान देव राम यादव, मुकेश गुर्जर, रामकृष्ण मालाकार, गुलाबचंद यादव, माखन भाई, भारत पाटिल, हेमेन्द्र पटेल, रायसिंग बारेला, परसराम यादव, अनिल चोरे सहित संयुक्त कृषक संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


