लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा – गौरव दिवस पर 2 अगस्त को चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मैराथन ,जुम्बा व चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन, किशोर दा के जन्म दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय मनाया जाएगा गौरव गौरव दिवस,

गौरव दिवस पर 2 अगस्त को चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा मैराथन ,जुम्बा व चित्रकला प्रतियोगिता का होगा आयोजन,

किशोर दा के जन्म दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय मनाया जाएगा गौरव गौरव दिवस,

खण्डवा।। जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय अनुसार इस वर्ष 3 दिवसीय खण्डवा गौरव दिवस के प्रथम दिवस 2 अगस्त को निमाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा विभिन्न आयोजन किये जाएंगे ।चेम्बर के प्रवक्ता नारायण बाहेती व समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बंसल के नेतृत्व में एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 2 अगस्त को प्रातः 7- 30 बजे चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से मैराथन किशोर कुमार की जन्म स्थली उनके पैतृक निवास केवलराम चौराहे से प्रारम्भ होकर अग्रसेन चौराहा,पुलिस थाना,कहारवाड़ी,जलेबी चौक,नगरनिगम ,घण्टाघर होते हुए केवलराम चौराहे पर समापन होगा। केवलराम चौराहे पर मंच के माध्यम से रवि गुप्ता के (लड्डू)के मार्गदर्शन में जुम्बा डांस करवाया जावेगा। जिसमें सभी पुरुष,महिलाएं व बच्चे, लायन्स, रोटरी क्लब निमाड़,जेसीआई, गुडमार्निंग क्लब,वाकिंग ग्रुप,योग से जुड़ी संस्थाए,वैश्य महासभा व सभी संस्थाए व समाजजन सम्मिलित हो सकेंगे। ड्रेस कोड व्हाइट शर्ट व ब्लेक लोवर रहेगा।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दोपहर में आलोक सेठी के नेतृत्व में वृहद चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पुरानी अनाज मंडी प्रांगण में होगा। जिसमें 6 वी से 12 वी तक के छात्र छात्राएं भाग ले सकते हैं। हमारा खण्डवा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शीट उपलब्ध कराई जाएगी।पेंटिग का सामान प्रतियोगी को लाना होगा।चित्रकला में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा।प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेता को पुरूस्कृत किया जाएगा। तीस श्रेष्ठ पेंटिंग को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन हेतु लगाया जाएगा। तैयारी बैठक में सुनील जैन, गुरमीत सिंह उबेजा, गोवर्धन गोलानी,आलोक सेठी, नीरज भंडारी, नारायण बाहेती, सुशील मण्डलोई,आशुतोष अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, सुजाता मोरे, श्वेता गोयल, प्रिंस जिंदल, डॉ अंजलि बंसल, रवि गुप्ता ने विभिन्न संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने सुझाव दिये।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026