लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करें अधिकारी* 

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में निराकरण करें। उन्होंने कहा कि संबंधित शिकायतकर्ता से बात करें, संबंधित शिकायत के बारे में जानकारी लें और शिकायत का संतुष्टि पूर्ण ढंग से निराकरण किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन गौड़ा और अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने लीड बैंक प्रबंधक को निर्देश दिए कि 30 जुलाई तक बैंक सखियों का चयन और प्रशिक्षण कराएं। उन्होंने कहा कि गांव की स्थानीय महिलाओं को “बैंक सखी” के रूप में चयनित कर गांव में नियुक्त कर ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा का लाभ दिलाएं। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला आपूर्ति अधिकारी से जिले में पेट्रोल एवं गैस की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि घरेलू सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग ना हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी अधिकारियों से कहा कि ए आई का 30 दिन का कोर्स पूरा करें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि जिन डॉक्टरों की ई-संजीवनी में ड्यूटी लगी है, और वे यदि ड्यूटी समय में ऑनलाइन नहीं रहते है, ऐसे डॉक्टरों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए खसरा नकल, फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी एवं नामांतरण, बंटवारे और सीमांकन की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि ई-ऑफिस का उपयोग करें एवं सभी सरकारी फाइलें ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने नगर निगम आयुक्त को पार्वती बाई धर्मशाला के पास वाली नाली एवं नालों की साफ सफाई करवाने के निर्देश दिए । बैठक में उन्होंने मनरेगा योजना के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ और केंद्रीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियो को निर्देश दिए कि संबल योजना के लंबित आवेदनों का सत्यापन करें। उन्होंने संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता की राशि के लंबित प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : जनता को मिल रहे गंदे पानी, ख़राब रोड को लेकर कलेक्टर से मिली विधायक
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 11 जुलाई से
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा : रिंग रोड बाईपास सहित कई मुद्दों को लेकर CM से मिलेंगी विधायक
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा में स्क्रैप और कबाड़ कारोबारियों की पुलिस ने की चेकिंग, SP अगम जैन के निर्देश पर कार्रवाई
July 7, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के नाम पर ठगी मामले को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी
July 7, 2026
खंडवा
श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी
July 7, 2026
खंडवा
देवझिरी में प्रकृति संरक्षण का संकल्प: भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण,
July 7, 2026
खंडवा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
July 7, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।
July 7, 2026
खंडवा
रक्तदान का पुण्य, बाबा ओंकार के VIP दर्शन का सौभाग्य।
July 7, 2026