गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना, निमाड़ संगठन प्रभारी शर्मा ने साधा निशाना
खंडवा। गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया है। खंडवा में बीजेपी के निमाड़ संगठन प्रभारी श्री शर्मा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि देश में गैस की कमी का मुद्दा नया नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी आम लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। इंदिरा गांधी से लेकर मनमोहन सिंह की सरकार तक कई बार ऐसी स्थिति बनी जब लोगों को गैस सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ा।
शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस गैस की किल्लत को लेकर राजनीति कर रही है, जबकि उसके अपने शासनकाल में भी ऐसी समस्याएं सामने आती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
बीजेपी नेता ने कहा कि वर्तमान सरकार आम जनता को सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है और गैस वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।
Read Next









