मूंदी में चोरी का नया तरीका! बड़ी गाड़ी से आए चोर ने मिनटों में किया हाथ साफ
खंडवा जिले के मूंदी नगर से चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। थाना मूंदी क्षेत्र के तालाब मोहल्ला में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित खनूजा के घर के सामने बीती रात करीब 2 बजे एक बोलेरो पिकअप वाहन आकर रुका।
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वाहन से एक व्यक्ति नीचे उतरता है और घर के बाहर रखा पानी का ड्रम उठाकर वाहन में रख लेता है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।
सबसे खास बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वाहन का नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कार्रवाई में जुट सकती है।
यह घटना आम लोगों के लिए भी चेतावनी है। यदि आप घर के बाहर पानी के ड्रम, गैस सिलेंडर, मोटर, साइकिल या अन्य सामान रखते हैं, तो सतर्क हो जाइए। क्योंकि खंडवा जिले में ऐसा चोर सक्रिय दिखाई दे रहा है जो बड़ी गाड़ी लेकर आता है और मौका मिलते ही घरों के बाहर रखा सामान लेकर फरार हो जाता है।
फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

