लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

स्वच्छता, सुरक्षा और संवेदनशीलता का संदेश: बच्चों ने ली स्वच्छ शहर, सुरक्षित समाज और हरियाली की शपथ”*

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बुधवार, 8 जुलाई 2026 को एमजीएम स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माननीय जिला न्यायाधीश श्री अनिल चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने घर, विद्यालय एवं शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि प्रत्येक विद्यार्थी कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसकी देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प ले, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे अपने माता-पिता एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

अपने उद्बोधन में श्री चौधरी ने पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बताया कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। यदि किसी भी बच्चे के साथ बैड टच, अनुचित व्यवहार या किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न होता है, तो उसे बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षकों अथवा पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस तक नहीं पहुंच सकता, तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा से भी निःशुल्क विधिक सहायता एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया पर होने वाले अपराधों तथा व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के जोखिमों से सावधान रहने की सलाह देते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सोसम्मा मैथ्यू, एकेडमी इंचार्ज श्रीमति लिट्टी मैथ्यू, मैनेजर श्री जोबिन समस्त शिक्षकगण, पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती अनीता यादव तथा सुश्री नेहा यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026