लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सिविल लाइन में बने नवनिर्मित महापौर निवास का महापौर अमृता यादव ने किया निरीक्षण

खंडवा। शहर में नगर निगम द्वारा निर्मित नवनिर्मित महापौर निवास का मंगलवार को महापौर अमृता अमर यादव ने निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यह महापौर निवास सिविल लाइन क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम के समीप बनाया गया है।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने भवन में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन से जुड़े शेष कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

महापौर अमृता यादव ने कहा कि नगर निगम द्वारा सिविल लाइन क्षेत्र में महापौर निवास का निर्माण कराया गया है, जिससे प्रशासनिक और औपचारिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि भवन को नगर निगम की गरिमा के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

इस अवसर पर निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, एमआईसी सदस्य सोमनाथ काले, आशीष चटकेले, अनिल वर्मा, उषा दीना पंवार, क्षेत्रीय पार्षद रामसिंह रावत, निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत सहित नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026