लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद-राष्ट्रीय बजरंग दल की मालवा प्रांत बैठक उज्जैन में संपन्न हुई।

खंडवा, 26 जुलाई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की दो दिवसीय मालवा प्रांत बैठक का आयोजन 25-26 जुलाई 2026 को उज्जैन में प्रारंभ हुआ। बैठक में मालवा प्रांत के विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा “25 लाख घर संपर्क महाअभियान” की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। यह अभियान गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) से विजयादशमी (20 अक्टूबर 2026) तक चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, संगठन को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में आगामी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, नवरात्रि, दीपावली एवं विजयादशमी को समाज के व्यापक सहयोग से मनाने की रणनीति भी बनाई गई। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा, संस्कार और संगठन के कार्यों को गति देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मालवा प्रांत के सभी जिलों के पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही। बैठक में राष्ट्रहित, समाज सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन पर भी विशेष जोर दिया गया।

प्रांत बैठक में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद मालवा प्रांत से अध्यक्ष महंत श्री ओम जी भारती जी,क्षेत्रीय महामंत्री मूलचंद साध जी, प्रांत महामंत्री किशोर यादव जी,प्रांत संगठन महामंत्री संजय यादव जी, कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार जी एवं जिले के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

बैठक में नवीन दायित्वों की घोषणा इस प्रकार है—सुमित कैथवास जी को राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकारी अध्यक्ष,एवं अजय आटूदे जी को राष्ट्रीय बजरंग दल जिला महामंत्री का दायित्व सोपा गया

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
गुरूपूर्णिमा पर्व हेतु दादाजी धाम सज कर तैयार तैयारियां पूर्ण। दर्शन हेतु भक्तों का आना शुरू
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा: किन्नर समाज ने दादाजी महाराज के चरणों में अर्पित किया निशान, भक्ति का दिखा अनोखा संगम
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत हाट बाजार, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थान मे जन-जागरूक एवं शपथ दिलाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 26, 2026
खंडवा
खंडवा: विट्ठल मंदिर में भक्ति की गूंज, देखें भगवान का दिव्य श्रृंगार और भजन संध्या
July 26, 2026
खंडवा
देखें खंडवा विधायक नें किन दुकानदारों के कहने पर, सिटी मजिस्ट्रेटबजरंग बहादुर सिंह को बुलाया मौके पर..
July 26, 2026
खंडवा
मशहूर अभिनेता मनोज कुमार की जयंती पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि
July 26, 2026
खंडवा
अमृत हरित अभियान महोत्सव नमो वन में हुआ वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण।
July 26, 2026
खंडवा
प्राचीन विट्ठल मंदिर में देव शयनी ग्यारस के दिन दिन भर श्रद्धालुओं का लगा रहा तांता।
July 26, 2026
खंडवा
लायन्स व लियो क्लब खण्डवा ने चलाया नशामुक्ति अभियान
July 26, 2026
खंडवा
500 से अधिक हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की स्त्री रोग विशेषज्ञों ने की स्वास्थ्य जाँच*
July 26, 2026