लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के लिए व्यवस्था करें, गेट पास व्यवस्था सख्ती से लागू करें

*रोगी कल्याण समिति की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए निर्देश*

खण्डवा 24 जून 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बुधवार को जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मरीजों के परिजनों के लिए गेट पास की व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. अनिरूद्ध कौशल को जिला अस्पताल परिसर में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के लिए स्थान चिन्हित करने तथा अस्पताल के नए भवन के बी ब्लॉक के पास वृक्षारोपण कराकर उद्यान विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, डॉ. शक्तिसिंह राठौर सहित समिति के सदस्य श्री सतनाम सिंह होरा, श्री दिलीप हिंदूजा और श्री भावेश बिल्लोरे भी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ समय पर अस्पताल पहुंचे और मरीजों तथा उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने अस्पताल के खराब सीलिंग फैन सुधरवाने, वाटर कूलर व फिल्टर के संधारण के लिए वार्षिक अनुबंध करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने, विभिन्न वार्डों में लगे स्पीकर के माध्यम से मरीजों के लिए सुबह शाम भक्ति संगीत बजाने, मच्छरों से बचाव के लिए खिड़कियों में जाली लगवाने, सीवर लाइन के खुले चैम्बर ढंकवाने तथा ओपीडी में मरीजों के लिए टोकन डिस्प्ले सिस्टम लगवाने के निर्देश भी दिए।

*(फोटो संलग्न)*

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026