श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में महा आरती आज रात*

खंडवा।श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी और पदम नगर में पूज्य चालीहा साहब का महापर्व सिंधी समाज द्वारा अत्यंत धार्मिक सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।16 जुलाई से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम की श्रृंखला प्रारंभ हो गई है।
इसी कड़ी में 23 जुलाई गुरुवार शाम 7:00 बजे श्री झूलेलाल मंदिर सिंधी कॉलोनी में भगवान श्री झूलेलाल जी की महा आरती होगी।समाजसेवी अनिल सभनानी और रजत मंगवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल और श्री झूलेलाल समर्थ पैनल द्वारा श्री पूज्य सिंधी पंचायत,सिंधी सेवा मंडली,श्री पिपलेश्वर झूलेलाल भजन मंडली और श्री झूलेलाल महिला मंडल सहित समस्त धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर श्री झूलेलाल मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम 40 दिन तक किए जा रहे हैं। विगत गुरुवार बाबा स्वरूपदास जी द्वारा चालीहे साहब के कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया था वहीं 23 जुलाई गुरुवार शाम 7:00 बजे बालक धाम के बाबा माधवदास उदासी द्वारा 108 दीपकों के साथ भगवान श्री झूलेलाल जी की महाआरती की जाएगी।समस्त धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा