लायन्स , रेडक्रॉस व श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज ने नीट छात्रों का किया उत्साह वर्धन*

*लायन्स व रेडक्रॉस ने श्री दादाजी कालेज के सहयोग से छात्रों को दिया रिफ्रेसशमेंट*
खण्डवा। बच्चों का उज्ज्वल भविष्य ही एक सशक्त समाज की नींव है। इसी सेवाभावी उद्देश्य के साथ श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज खण्डवा के मुख्य सहयोग से आज लायंस क्लब खण्डवा एवं रेडक्रॉस सोसायटी खण्डवा द्वारा एक अनूठी सेवा पहल की गई। शहर में आयोजित नीट की पुनः परीक्षा की समाप्ति पर परीक्षार्थियों को राहत पहुँचाने के लिए 6 परीक्षा केंद्रों पर बच्चों को रिफ्रेसशमेंट में सॉफ्ट ड्रिंक और चिप्स का वितरण किया गया।इस वृहद सेवा अभियान के अंतर्गत मुख्य अतिथि रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय के मार्गदर्शन में 3 केंद्रों पर लायंस क्लब खण्डवा द्वारा व 3 केंद्रों पर अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस सोसायटी खण्डवा द्वारा रिफ्रेशमेंट वितरण किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन अणिमा उबेजा एवं डॉ. जी. एल. हिंदुजा द्वारा किया गया।जबकि व्यवस्थाओं में घनश्याम वाधवा एवं पवन लाड़ ने विशेष सहयोग प्रदान किया।लायंस क्लब खण्डवा के सेवा कार्य की जिम्मेदारी संभालते हुए सभी सदस्य अनिवार्य रूप से लायंस सर्विस जैकेट और लायंस पिन के निर्धारित ड्रेस कोड में समय पर केंद्रों पर मुस्तैद रहे। इस दौरान एमएलबी स्कूल केंद्र पर मुख्य प्रभारी अखिलेश सातले, सहयोगी गुरमीत सिंघ उबेजा, राजीव मालवीय, सनत श्रीमाली ,रेखा रामस्नेही एवं लियो रूपाली सोलंकी,शिवम जायसवाल, गोविंदा राठी,अपूर्व उपाध्याय ने 480 से अधिक बच्चों को सामग्री वितरित की। नेहरू स्कूल केंद्र पर मुख्य प्रभारी हेमलता पालीवाल, सहयोगी प्रतिमा अरोरा, रविंदर सलूजा, वीणा अठोत्रा एवं लियो राजन बहेल के नेतृत्व में 216 से अधिक बच्चों की सेवा की गई। वहीं उत्कृष्ट स्कूल केंद्र पर मुख्य प्रभारी आशा उपाध्याय, सहयोगी नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुनीता परिहार लियो सुमीत परिहार ,लियो नीतू वाधवा,लियो रोशनी वाधवा व टीम ने 480 से अधिक परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर परीक्षा समाप्त होने पर अचानक मिले इस सरप्राइज और सेवा भाव की बच्चों व उनके अभिभावकों ने खूब सराहना की। सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार माना।
Read Next


खंडवा
खंडवा 




