लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

स्कॉलर डेन स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा, श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज स्कॉलर डेन स्कूल, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री सुयश परनाम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं कानूनी संरक्षण के विषय में जागरूक किया। साथ ही उन्होंने यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न विधिक अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री पवन अग्रवाल, शिक्षकगण, पैरालीगल वालंटियर सुश्री नेहा यादव तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026