विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर संपन्न*

खंडवा, 7 जुलाई 2026, पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सूरजकुंड में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित व्यवहार न्यायाधीश श्री भरतदीप चौरसिया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कर्तव्य एवं अधिकार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारीपूर्वक पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में प्राप्त अंक भविष्य का निर्धारण नहीं करते, बल्कि अपने लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत और समर्पण ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बालिकाओं की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा किसी भी प्रकार के लैंगिक अपराध की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता एवं शिकायत की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही छात्राओं से जागरूक एवं सतर्क रहने का आह्वान किया।
शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान दी।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय निम्भोरकर, पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती अनीता यादव एवं सुश्री नेहा यादव, विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
Read Next
खंडवा
खंडवा 