लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: टाकली कला एवं छनेरा में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न

 खंडवा, 22 जून 2026, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज जिले की ग्राम पंचायत टाकलीकला एवं छनेरा में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के सचिव श्री पीयूष भावे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित कर निशुल्क विधिक सहायता संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। सचिव श्री पीयूष भावे ने अपने संबोधन में नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों, गिरफ्तारी के समय प्राप्त कानूनी संरक्षण, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम तथा अन्य महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में सरल एवं सहज भाषा में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा जागरूक नागरिक ही अपने अधिकारों की प्रभावी रक्षा कर सकता है। उन्होंने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।

 

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने इस अवसर पर बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे कोई भी व्यक्ति केवल आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे। इस अवसर पर ग्राम टाकली कला के सरपंच श्री नारायण पटेल, श्री लक्ष्मण केल्दे, श्री महेश जगदाले, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुकेश पटेल तथा पैरा लीगल वालंटियर श्री सत्य प्रकाश मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन भी उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026