लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

2 से 4 अगस्त तक मनाया जाएगा “खंडवा का गौरव दिवस”*

*कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व*

खण्डवा 14 जुलाई 2026, गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी 2 से 4 अगस्त के बीच खंडवा का गौरव दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने अधिकारी एवं समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों कोे कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा इस 3 दिवसीय सम्पूर्ण आयोजन के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी रहेंगे। जारी आदेश अनुसार 3 दिवसीय गौरव दिवस कार्यक्रम 2 अगस्त सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा तथा पहले दिन चैंबर ऑफ कॉमर्स तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सुबह नगर निगम से केवलराम चौराहे तक “खंडवा रन” दौड़ होगी। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी 2 अगस्त को प्रातः 11 बजे से पुरानी अनाज मंडी में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को सौंपी गई है।

आयोजन के दूसरे दिन 3 अगस्त को सुबह 7ः30 बजे से स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा नगर निगम कार्यालय के सामने बने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी, माई भारत के जिला युवा अधिकारी, जिला खेल अधिकारी एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त को सौंपी गई है। गौरव दिवस के अवसर पर 3 अगस्त को शाम 6 बैंड प्रस्तुति होगी, जिसमें चार बैंड पार्टी किशोर कुमार के गीतों पर प्रस्तुति देंगी। इसके लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर निगम तथा जिला आबकारी अधिकारी को दायित्व सौंपा गया है।

नगर निगम चौराहे पर रात 8 बजे से आयोजित होने वाले आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का दायित्व एसडीएम खंडवा और आयुक्त नगर निगम को सौंपा गया है। इसी तरह बॉम्बे बाजार में 3 अगस्त को शाम 6 से मध्य रात्रि 12 बजे तक आयोजित होने वाले फूड फेस्टिवल के लिए एसडीएम खंडवा के साथ-साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम, जिला कोषालय अधिकारी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन और शहरी आजीविका मिशन के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। तीन अगस्त को ही फूड फेस्टिवल के दौरान आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता के लिए मेडिकल कॉलेज, जे सी आई क्लब, तथा ट्रेजरी के सिस्टम मैनेजर प्रफुल्ल मंडलोई को दायित्व सौंपा गया है तथा 3 अगस्त की रात्रि में होने वाली आतिशबाजी के लिए नगर निगम, एसडीएम खंडवा एवं अपर कलेक्टर खंडवा को दायित्व सौंपा गया है।

किशोर कुमार के जन्मदिवस पर 4 अगस्त को प्रातः 7 बजे से किशोर कुमार स्मारक पर आयोजित होने वाले पुष्पांजलि एवं गीतांजलि कार्यक्रम का दायित्व आयुक्त नगर निगम को सौंपा गया है, जबकि 4 अगस्त की शाम को पुराने कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाली किशोर नाइट कार्यक्रम का दायित्व नगर निगम खंडवा और किशोर प्रेरणा मंच को सौंपा गया है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026