खंडवा की बेटी अर्शिया अल्ताफ बनी गोल्डन गर्ल, महिला कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल
महिला कुश्ती चैंपियनशिप में खंडवा की अर्शिया अल्ताफ ने जीता गोल्ड मेडल
खंडवा। इंदौर में 18 एवं 19 जुलाई 2026 को आयोजित मध्यप्रदेश महिला कुश्ती चैंपियनशिप में खंडवा की महिला पहलवान अर्शिया अल्ताफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अर्शिया ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में अपने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
अर्शिया श्रीकृष्ण व्यायामशाला बोरगांव खुर्द की खिलाड़ी हैं और कुश्ती कोच जगदीश पटेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से खंडवा के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
अर्शिया की खेल यात्रा में उनके परिवार और सहयोगियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता अल्ताफ पहलवान लगातार उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं, उनके चाचा पप्पू पहलवान (सनावद) कुश्ती से जुड़े खर्च में सहयोग करते हैं, जबकि अमित कंठ द्वारा खंडवा से बोरगांव खुर्द तक आने-जाने की व्यवस्था में सहयोग किया जाता है।
परिवार के सहयोग और कोच जगदीश पटेल के मार्गदर्शन में अर्शिया ने यह उपलब्धि हासिल की है। गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने खंडवा जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा