मोबाइल मिला, रखा नहीं… लौटा दिया! खंडवा के एजेंट की हो रही सराहना
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में ईमानदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। पदमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित नए बस स्टैंड पर एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस लौटाकर एक एजेंट ने मानवता और ईमानदारी का परिचय दिया।
जानकारी के अनुसार, संतोषी माता वार्ड निवासी एजेंट विक्की यादव को नए बस स्टैंड पर आरती चित्तौड़े, निवासी खंडवा, का मोबाइल मिला। मोबाइल मिलने के बाद विक्की यादव ने बिना किसी लालच के उसके वास्तविक मालिक का पता लगाया और मोबाइल सुरक्षित आरती चित्तौड़े को वापस सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है। विक्की यादव इससे पहले भी कई यात्रियों के मोबाइल, पर्स, बैग, लगेज और अन्य कीमती सामान उनके असली मालिकों तक ईमानदारी के साथ पहुंचा चुके हैं।
आज के समय में, जब खोया हुआ सामान वापस मिलना मुश्किल माना जाता है, ऐसे लोग समाज में विश्वास और इंसानियत की मिसाल कायम कर रहे हैं। विक्की यादव का यह सराहनीय कार्य न केवल दूसरों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि ईमानदारी आज भी हमारे समाज में जीवित है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

