लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : आधे घंटे जेसीबी के नीचे दबा रहा युवक, 18 घंटे मौत से लड़ा… आखिर हार गया, गांव में पसरा मातम

खंडवा। जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गुड़ी अनाज मंडी के पास जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें ड्राइवर के पास बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक करीब आधे घंटे तक जेसीबी के नीचे दबा रहा। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उसे बाहर निकाला, जिसके बाद डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

 

घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम ने लगातार इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते वह करीब 18 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। आखिरकार युवक ने दम तोड़ दिया।

 

युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा अचानक जेसीबी पलटने से हुआ। युवक ड्राइवर के पास बैठा था और मशीन के नीचे दब गया था। समय रहते रेस्क्यू नहीं होता तो हालात और भयावह हो सकते थे।

 

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ, वाहन में सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं, और लापरवाही किसकी रही, इसकी जांच की जा रही है।

 

लगातार बढ़ रहे सड़क और मशीनरी हादसों ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026