खंडवा: जंगली सुअरों ने मक्का की फसल की बर्बाद, खेत जाने से डर रहे किसान
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की पंधाना तहसील के अरदला खुर्द गांव से किसानों की बड़ी परेशानी सामने आई है। यहां दीवाल गांव के पास जंगली सुअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों का आरोप है कि करीब 25 से 30 बड़े जंगली सुअर खेतों में घुसकर मक्का की फसल को बुरी तरह बर्बाद कर रहे हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मक्का की खड़ी फसल को काटकर पूरी तरह नुकसान पहुंचाया गया है। किसान रसीद खान सहित आसपास के कई किसानों की फसल इस हमले का शिकार हुई है। किसानों का कहना है कि इन जंगली जानवरों का आकार इतना बड़ा है कि अब अकेले खेत पर जाने में भी डर लगता है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे नुकसान से उनकी मेहनत और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचे, जंगली सुअरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाए और किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा भी दिया जाए।
अब देखना होगा कि किसानों की यह गुहार जिला प्रशासन और वन विभाग तक कब पहुंचती है और उन्हें इस समस्या से राहत कब मिलती है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 



खंडवा