खंडवा: बेकाबू ट्रक दुकान और मकान में घुसा, रात 3 बजे हुआ बड़ा हादसा; कंडक्टर घायल
खंडवा: बेकाबू ट्रक दुकान और मकान में घुसा, रात 3 बजे हुआ बड़ा हादसा; कंडक्टर घायल
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपलोद में शुक्रवार देर रात लगभग 3:00 बजे एक बेकाबू ट्रक अचानक सड़क किनारे स्थित दुकानों और एक मकान में जा घुसा। हादसे से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में ट्रक का कंडक्टर घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रक चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
दो दुकानों और मकान को भारी नुकसान
ट्रक के टकराने से दो दुकानों को गंभीर क्षति पहुंची है। दुकानों में रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा पास स्थित एक मकान का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
पुलिस कर रही वैधानिक कार्रवाई
पिपलोद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है।
Read Next









