खंडवा: *28 से 30 जून तक जारी रहेगा “पल्स पोलियो अभियान”*

*5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो निरोधक दवा*
रविवार 28 जून को 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर पोलियो की दवाई पिलाई जायेगी और 29 एवं 30 जून को घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने अपने पंचायत क्षेत्र में सचिवों एवं कोटवारों के माध्यम से इस अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराएं। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भी अपने-अपने शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए गांव गांव में प्रभात फेरी आयोजित करने और दीवार लेखन करवाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत में बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में तो पोलियो बूथ बनाए ही जा रहे हैं, इसके अलावा ईंट भट्टे, निर्माण स्थल, वनग्रामो एवं पहुंच विहीन ग्रामों में भी पोलियो बूथ बनाए जा रहे हैं।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा 
खंडवा 