लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा पुलिस का ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान जारी, बैंक, एटीएम और सीएससी केंद्रों पर लोगों को किया साइबर अपराधों के प्रति जागरूक

खंडवा। मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर जागरूकता अभियान के तहत खंडवा पुलिस ने तीसरे दिन भी व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों, युवाओं और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने वाले नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंक, एटीएम, डाकघर, सीएससी केंद्र एवं थाना परिसरों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। शहर अनुभाग में थाना कोतवाली पुलिस ने थाना परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया, जबकि मुख्यालय अनुभाग में पंधाना, छैगांव माखन और पिपलोद पुलिस ने विभिन्न बैंकों और एटीएम पर लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी।

मुंदी अनुभाग में धनगांव, मान्धाता, नर्मदानगर और मुंदी थाना पुलिस ने थाना परिसर, बैंक और बस स्टैंड पर जागरूकता अभियान चलाया। वहीं हरसूद अनुभाग में किल्लोद और हरसूद पुलिस ने जिला सहकारी बैंक एवं एचडीएफसी बैंक/एटीएम में नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP साझा करने के खतरे, UPI फ्रॉड, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड और बैंकिंग फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के लिए आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

खंडवा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी या संदिग्ध डिजिटल गतिविधि की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026