लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: नीट परीक्षा को लेकर खंडवा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

*पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे नीट (NEET) परीक्षा मे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु हुई बैठक*

खंडवा पुलिस द्वारा आगामी आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षा मे सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए शांति पूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने कड़ी पुलिस व्यवस्था कि गई है।

इसी क्रम पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र तारणेकर द्वारा जिला खण्डवा के सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सीटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर, सी. एस. पी. श्री अभिनव बारगे एवं ड्यूटी मे लगा समस्त बल एवं समस्त परीक्षा केंद्र प्रभारी उपस्तित रहे।

बैठक के दौरान आगामी नीट (NEET) परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, प्रतीक्षालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित केंद्र प्रभारियों एवं विभागीय अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने, परीक्षा की गोपनीयता एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026