लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: शांति भंग करने वाले पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को जिला जेल भेजा

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के किल्लौद थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम हरसूद के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस्तगासा क्रमांक 09/26 धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी की पहचान विनोद पिता गुरूमुख, जाति बंजारा, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम गंभीर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में क्षेत्र में दादागिरी करते हुए शांति व्यवस्था भंग कर रहा था। त्योहारों के दौरान माहौल खराब होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

यह कार्रवाई खंडवा एसपी (डीआईजी) मनोज कुमार राय के निर्देशन में तथा एसडीओपी लोकेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा और उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम हरसूद के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला जेल खंडवा दाखिल करने के आदेश दिए गए।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026