लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: पामाखेड़ी डकैती कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; खंडवा-धार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

खंडवा जिले के नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) के निर्देशन में खंडवा और धार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

8 बदमाशों ने दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को फरियादी ललित पिता वासुदेव सोलंकी (36 वर्ष) निवासी ग्राम पामाखेड़ी ने नर्मदानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि सुबह करीब 6:30 बजे काले रंग की बिना नंबर की स्कॉर्पियो से करीब 8 अज्ञात बदमाश उसके घर पहुंचे थे।

इनमें से 4 बदमाशों के चेहरे ढंके हुए थे और 2 बदमाश खाकी वर्दी पहने हुए थे। बदमाशों ने घर में मौजूद नौकर बसंत, उमेन सिंह और तोताराम के साथ मारपीट कर उनके हाथ-पैर रस्सी और टेप से बांध दिए और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद आरोपियों ने घर की अलमारी और लॉकर तोड़कर लगभग 1 लाख 60 हजार रुपए नगद और एक 12 बोर की बंदूक लूट ली और फरार हो गए।

पूर्व में भी हो चुका था हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि मई 2025 में भी फरियादी के घर इसी तरह लूट की नीयत से घुसने का प्रयास किया गया था, जिस पर नर्मदानगर थाने में पहले से मामला दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज राय ने मौके का निरीक्षण कर मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं।

पुलिस टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्य जुटाने, CCTV फुटेज खंगालने और मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ संदिग्धों पर नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई की।

धार जिले की घटना से जुड़ा मामला

जांच के दौरान पता चला कि 13 मार्च को धार जिले के बाग क्षेत्र में भी एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के घर इसी तरह की लूट की वारदात हुई थी, जिसमें भी बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो और खाकी वर्दी का इस्तेमाल किया गया था।

दोनों घटनाओं में समानता मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग के निर्देश पर खंडवा और धार पुलिस की संयुक्त जांच टीम बनाई गई।

तीन आरोपी गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

अब्दुल गफ्फार खान उर्फ राजा पिता अब्दुल हमीद खान (32) निवासी नागझरी सांवेर सोनकच्छ

डॉ. शहजाद पिता रोशन खान (35) निवासी बेरछा मंडी

नरसिंह पिता बलिया बघेल (35) निवासी ओम साईं विहार जिला देवास, स्थाई पता ग्राम भगवा तहसील डही जिला धार

लूटा गया सामान बरामद करने की कार्रवाई

पूछताछ में आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपियों ने बताया कि लूटी गई 12 बोर की बंदूक, तलवार सहित अन्य सामान उनके पास है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और लूटे गए माल की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

इस कार्रवाई में एसडीओपी मूंदी मनोहर सिंह गवली, थाना प्रभारी नर्मदानगर निरीक्षक विकास खिची, थाना प्रभारी मूंदी निरीक्षक राजेंद्र नरवरिया सहित कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपियों की गिरफ्तारी में शाजापुर जिले की बेरछा और मक्सी थाना पुलिस टीम का भी सहयोग रहा।

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) ने इस संयुक्त कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026