खंडवा : दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में SN कॉलेज के सामने NSUI का चक्का जाम
खंडवा। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खंडवा के SN कॉलेज के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई की निंदा की।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अपने हक और अधिकार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए लाठीचार्ज करना उचित नहीं है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय नहीं की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई।
बारिश के बीच भी कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे और कहा कि छात्रों के हितों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा