खंडवा: हैदराबाद से लौट रहे युवक की बस में रहस्यमयी मौत, खंडवा पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। हैदराबाद से अपने गृह ग्राम खिराला लौट रहे एक 40 वर्षीय व्यक्ति की बस यात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पन्नालाल अपने गांव खिराला आने के लिए हंस बस ट्रेवल्स से सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान वे बस में अचेत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही बोरगांव पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच के दौरान व्यक्ति मृत अवस्था में मिला।
पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Read Next
खंडवा
खंडवा 






खंडवा