लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा : सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री को भेजे तीन अहम प्रस्ताव, नई ट्रेनों और रेल सेवाओं के विस्तार की मांग

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। सांसद ने तीन अलग-अलग प्रस्ताव भेजते हुए नई रेल सेवाएं शुरू करने, मेमू ट्रेन के संचालन में सुधार और दैनिक पैसेंजर ट्रेन की बहाली की मांग की है।

सांसद ने पहले प्रस्ताव में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग–खंडवा–बुरहानपुर–भुसावल (कॉर्ड लाइन)–शेगांव–अकोला–नागपुर के बीच नई दैनिक रेल सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग रेलवे स्टेशन के शुरू होने के बाद इस रेल सेवा की आवश्यकता और बढ़ गई है।
दूसरे प्रस्ताव में सांसद ने खंडवा–सनावद मेमू ट्रेन (61139/40/41/42) के फेरों में वृद्धि, सप्ताह के सातों दिन संचालन तथा समय-सारणी में संशोधन की मांग की है। उन्होंने सुझाव दिया कि वर्तमान दो फेरों के स्थान पर प्रतिदिन तीन फेरे किए जाएं और ट्रेन को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग रेलवे स्टेशन तक विस्तारित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
तीसरे प्रस्ताव में सांसद ने भुसावल–खंडवा–इटारसी–बैतूल के बीच दैनिक पैसेंजर ट्रेन दोबारा शुरू करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान बंद हुई इस सेवा के बाद क्षेत्र के विद्यार्थियों, मजदूरों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही बैतूल के पाढर अस्पताल और ओंकारेश्वर सहित धार्मिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री से जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए इन तीनों प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। इन मांगों के पूरा होने से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क मजबूत होने के साथ धार्मिक पर्यटन, व्यापार और रोजगार को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026