लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा महापौर अमृता यादव बनीं इनरव्हील क्लब ऑफ खंडवा ‘स्पार्कल्स ‘की ब्रांड एंबेसडर

खंडवा। इनरव्हील क्लब खंडवा’ स्पार्कल्स ‘के नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ नवनियुक्त अध्यक्ष मोनिका शर्मा के नेतृत्व में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित मिलन समारोह के साथ हुआ।

शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस समारोह में क्लब ने खंडवा की महापौर अमृता यादव को क्लब का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न देकर अभिनंदन किया।
लोकप्रिय महापौर ने
सेवा, संस्कार एवं महिला सशक्तिकरण पर उद्बोधन दिया और समाज सेवा के श्रेत्र में क्लब की महिलाओं द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें प्रोत्साहित किया एवं नये सत्र के शुभारंभ की शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें क्लब संस्थापक डॉ. पिंकी राठौर, डिस्ट्रिक्ट 304 चेयरमैन आरती जैन, पूर्व पी.डी.सी शकुंतला राठौर, पूर्व अध्यक्ष दीपमाला पाण्डेय, ज्योति दूबे, संगीता जैन, वर्तमान सचिव सुदीपा पाराशर, कोषाध्यक्ष मीरा व्यास, आई.एस.ओ पिंकी दीक्षित तथा एडिटर दीप्ति थापक विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
पूर्व पीडीसी शकुंतला राठौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नंदिनी सावनेर एवं सलोनी दशोरे ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सीमा तिवारी एवं रंजना शर्मा ने किया। मनोरंजक गेम्स का संचालन संगीता जैन, सुदीपा पाराशर एवं वंदना गुप्ता ने किया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमिला शर्मा, अनिता पाराशर, मनीषा पाथरिकर एवं शिवकन्या सिसौदिया का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर वरिष्ठ सदस्य मनोरमा तिवारी, अन्नपूर्णा तंबर, प्रतिमा अरोरा,अंकिता मिश्रा, रोजी होरा, सीमा भटृ, आरती करे, दुर्गा वाघमारे ,सोनिया उपाध्याय ,मीना गिरी वंदना सोनी, राखी शुक्ला, भावना महोदय ,अंजना निकालजे ,ममता मोहे, जोशना चौधरी, अमृता तापड़िया, संगीता सोनवाने, आशा सेंगर एवं सुधा दूबे ने क्लब से जुड़े नए सदस्यों , कविता जायसवाल जयश्री ठाकुर, जानकी अग्रवाल, लक्ष्मी तिरोले, शारदा तांदले, सीमा देशमुख, सुनीता मीणा, सुनीता थापक, मोनिका बजाज, सुवर्णा पालीवाल योगिता महेश्वरी एवं मेघा मालवीय का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

समारोह में समाजसेवी स्वनिल जैन, योगिता महेश्वरी, रेणु खंडपुरे, प्रीत खंडपुरे, दीपमाला विधाणी, नमिता काले, तुलसी मौर्य,प्रमिला तोमर, वंदना खेमानी एवं जयश्री तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में मोना थापक ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मिलन समारोह ने सेवा, मित्रता, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के साथ नए सत्र की सकारात्मक एवं ऊर्जावान शुरुआत का संदेश दिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026