लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जावर का खीरा व टमाटर दुबई तक हो रहा है एक्सपोर्ट

*सफलता की कहानी*

*किसान अश्विन ने 2 एकड़ से शुरूआत की, अब एफपीओ के माध्यम से 400 एकड़ में कर रहे सब्जी उत्पादन*
खण्डवा 23 जून 2026, खण्डवा जिले के ग्राम जावर निवासी कृषक श्री अश्विन बादल सिंह सावले ने बताया कि उन्होंने 4 वर्ष पूर्व अपने 2 एकड़ के खेत में खीरे और टमाटर का उत्पादन शुरू किया था। अच्छा लाभ मिला, तो धीरे धीरे उत्पादन बढ़ाया। गांव के अन्य किसानों को जोड़कर कृषक उत्पादक संगठन बनाया। अब उनके एफपीओ में कुल 160 किसान शामिल हो गए हैं, जो कि कुल 400 एकड़ क्षेत्र में सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। अश्विन ने बताया कि उनके खेत का टमाटर, खीरा, करेला, लौकी और नींबू मुम्बई, नई दिल्ली, लखनऊ, लुधियाना, नोएडा, पठानकोट के बाजार तक पहुंच रहा है। एफपीओ के सभी सदस्यों को प्रति एकड़ 4 से 5 लाख रूपए तक आय प्राप्त हो रही है।
उन्नत किसान अश्विन बताते हैं कि उनका टमाटर मुम्बई के व्यापारियों के माध्यम से दुबई तक निर्यात हो रहा है। उन्होंने बताया कि विदेशों में अच्छी गुणवत्ता वाली सब्जी ही निर्यात की जा सकती है, इसलिए क्वालिटी कंट्रोल पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बीज की गुणवत्ता से लेकर सब्जी उत्पादन के बाजार पहुंचने तक हर स्तर पर गुणवत्ता की चिंता करना पड़ती है, तब कहीं जाकर बड़ी मण्डियों में उनका उत्पादन अच्छे मूल्य पर बिकता है। उन्होंने बताया कि आईटीसी कम्पनी से भी मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम जैसे उत्पाद बेचने के लिए उनकी बात चल रही है।
किसान अश्विन ने बताया कि सोलर ड्रायर के माध्यम से उनके करेला, मिर्ची, टमाटर, नींबू, आम के उत्पादन को सुखाकर निर्यात किया जाता है। वर्तमान में इनके फार्म हाउस पर 6 सोलर ड्रायर लगाये गए हैं। बाजार में टमाटर का कम मूल्य होने पर टमाटर को सोलर ड्रायर से सुखा कर बेचते हैं, जिससे अधिक मुनाफा होता है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026