खंडवा जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, पीड़िता बरामद

खंडवा जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण करने वाला आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, पीड़िता बरामद
थाना जीआरपी खंडवा क्षेत्र में ट्रेनों में बढ़ते अपराध—चोरी, लूट एवं नाबालिग लड़कियों के अपहरण की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्री राहुल लोढ़ा (भा.पू.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमति नीतू डाबर एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल इटारसी श्री महेंद्र सिंह कुल्हारा के मार्गदर्शन में आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2025 को खंडवा जीआरपी ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
—
✅ घटना का विवरण
फरियादी ने 23 अक्टूबर 2025 को जीआरपी खंडवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी, जो पिछले 2-3 वर्षों से दौंड, जिला पुणे (महाराष्ट्र) स्थित गुड़ की फैक्ट्री गुराड़ में काम करती थी, दीपावली पर घर लौटने के लिए 16 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस से महिला जनरल कोच में अन्य महिलाओं के साथ निकली थी।
17 अक्टूबर को खंडवा स्टेशन पर साथ यात्रा कर रही महिलाओं ने बताया कि लड़की ट्रेन से लापता हो गई है। जिस पर जीआरपी खंडवा ने गुम इंसान क्रमांक 07/25 दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि नाबालिग को उसी फैक्ट्री में काम करने वाला युवक रोहित पिता स्व. विनोद बाल्मीकी (उम्र 29 वर्ष) निवासी तलहेरी बुजुर्ग, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उ.प्र.) शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया है।
इस पर जीआरपी खंडवा ने अपराध क्रमांक 230/25, धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण का केस दर्ज किया।
🔍 तकनीकी विश्लेषण और टीम एक्शन
तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर एवं साइबर सेल की मदद से पता चला कि आरोपी रोहित सहारनपुर में ठहरा हुआ है और नाबालिग भी वहीं उसके साथ है। वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी जीआरपी खंडवा निरीक्षक प्रकाश चंद्र सेन ने विशेष टीम गठित की।
टीम द्वारा दबिश देकर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि—
आरोपी पिछले 2-3 वर्षों से शादी का झूठा झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा
वह गर्भवती हो चुकी है
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
—
🧑✈️ सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही—
निरीक्षक प्रकाश चंद सेन
सउनि शेख मकसूद
उनि रजनी (थाना मोघट, जिला खंडवा)
सउनि मनोहर सिंह चौहान
म.प्र. आर. 341 संध्या गौतम
आर. 234 रवि राठौर
आर. 36 मेहफूज
VLR टीम, जीआरपी कंट्रोल रूम भोपाल
सायबर सेल भोपाल – आर. 620 शैलेंद्र चौधरी
—
📍 आरोपी का विवरण
नाम रोहित पिता स्व. विनोद बाल्मीकी
उम्र 29 वर्ष
स्थायी पता तलहेरी बुजुर्ग, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर, उ.प्र.
वर्तमान गुड़ की फैक्ट्री, दौंड, जिला पुणे, महाराष्ट्र
Read Next









