खंडवा: *2 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला*
शासकीय आई.टी.आई खण्डवा में 2 जुलाई गुरुवार को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगा, जिसमें प्रदेश की विभिन्न कम्पनियों द्वारा तकनीकी एव गैर तकनीकी क्षेत्र में लगभग 200 बेरोजगार युवक युवतियों की निजी क्षेत्र में भर्ती की जावेगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलौटे ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा (सभी ट्रेड), स्नातक एवं स्नातकोत्तर है, सभी के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक निर्धारित है, वेतनमान 8,000 रूपए से 20,000 रुपए तक दिया जावेगा।
जिला रोजगार अधिकारी श्री सिलौटे ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को अन्य सुविधाएं भी कम्पनियों के नियमानुसार दी जाएंगी। इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल दस्तावेज की फोटो कॉपी, पास पोर्ट साइज की 4 फोटो, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन कार्ड के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
Read Next








