खंडवा: *पिछले 24 घंटों में जिले में 24.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई*
पिछले चौबीस घंटों में जिले में 24.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 54 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 0 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 15 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 48 मिमी तथा खालवा तहसील में 5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 25 जून तक 111.4 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 56 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 69 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 46 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 47 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 103 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 15 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदिरा सागर जलाशय में वर्तमान जलस्तर 248.11 मीटर है।
Read Next








