लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कलेक्टर श्री गुप्ता ने मीटिंग में दिए निर्देश

*पशु चिकित्सा व उद्यानिकी विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक ग्रामीणों को लाभ दिलाएं*

खण्डवा 22 जून 2026, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पशु चिकित्सा, मछली पालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी विभागीय गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार करें तथा विभागीय योजनाओं से अधिकाधिक पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित करें। उन्होंने पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और सम्बंधित अधिकारियों को परफोर्मेंस सुधारने की सख्त हिदायत दी। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि कृषि उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन गतिविधियों से ग्रामीणों को जोड़कर जिले की अर्थव्यवस्था को गति दी जा सकती है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को पशु चिकित्सा एवं उद्यानिकी विभाग की नियमित समीक्षा करने तथा इन विभागों की गतिविधियों की मॉनिटरिंग के लिए नियमित निरीक्षण दौरा करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि अपने अपने क्षेत्र में पशुपालन एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें। बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने उप संचालक कृषि एवं उप संचालक उद्यानिकी को निर्देश दिए कि किसानों को परम्परागत खेती छोड़कर उन्नत एवं जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को उद्यानिकी फसलें अपनाने के लिए समझाइश दी जाए तथा इसके लिए गांवों में शिविर लगाकर किसानों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ साथ मत्स्यपालन एवं पशुपालन गतिविधियों से भी अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की प्रगति की भी समीक्षा की।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर में स्वीकृत सभी कार्य प्राथमिकता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि खण्डवा शहर में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियां ना बने और न ही इनका विक्रय हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि खण्डवा शहर की गणेश तलाई एवं रामेश्वर कुंड के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि गत वर्ष जिन भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए थे, यदि वह टूट गए हैं तो उनकी रिपेयरिंग करा कर सही किया जाए, ताकि वर्षा का जल व्यर्थ न बहे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान तथा एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : चेन्नई-अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटे लेट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
June 22, 2026
खंडवा
खंडवा शहर में कुछ ही मिनट के आंधी तूफान ने मचाया कहर..
June 22, 2026
खंडवा
*पल्स पोलियो अभियान के लिए शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
June 22, 2026
खंडवा
सफलता की कहानी* ***************** *जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने महिला के ब्रेस्ट से निकाली डेढ़ किलो की गांठ*
June 22, 2026
खंडवा
खंडवा शहर में कुछ ही मिनट के आंधी तूफान ने मचाया कहर सैकड़ो पेड़ गिरे.. देख मौके से live
June 22, 2026
खंडवा
खंडवा: टाकली कला एवं छनेरा में विधिक जागरूकता शिविर सम्पन्न
June 22, 2026
खंडवा
खंडवा : पुलिस के सृजन कार्यक्रम में एक मां जब बच्चे को लेकर स्टेज पर पहुंची तो लोग हो गए भावुक
June 22, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर के नविको ने कलेक्ट्रेट में डाला डेरा बोले रोजी रोटी कैसे चलाएं
June 22, 2026
खंडवा
*आगामी 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर रहेगा प्रतिबंध
June 22, 2026
खंडवा
खंडवा: आरसेटी में प्रशिक्षण के लिए 8 जुलाई तक पंजीयन कराएं*
June 22, 2026