लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: कलेक्टर ने गांवों का किया निरीक्षण, जल संरचनाओं और योजनाओं पर दिए अहम निर्देश

खंडवा जिले में विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शुक्रवार को पंधाना विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा भी मौजूद रहे।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम आरूद में पुराने तालाब का निरीक्षण किया। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए तालाब के गहरीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। उन्होंने पटवारी को भूमि सीमांकन और उपयंत्री को तालाब की फेंसिंग, पिचिंग व विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे भी उपस्थित रहीं।

इसके बाद कलेक्टर ने पंचायत भवन में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीकाकरण कराने वाली बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

ग्राम बाघमला में कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पिपलोद खास में जल संचय जनभागीदारी अभियान के तहत बनाए गए जल संरक्षण ढांचों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने इन कार्यों के फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी जांची।

दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्राम रूधी में आबना नदी पर बने चेकडेम का भी निरीक्षण किया और उसकी स्थिति के अनुसार मरम्मत व नवीनीकरण कार्य कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अयोध्या नगरी खंडवा में आज से प्रारंभ हो रहा है जैन धर्म का बड़ा धार्मिक अनुष्ठान पंचकल्याणक महोत्सव।
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा : सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह के खिलाफ कलेक्टर से मिले कांग्रेस जन
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा: आरटीओ की सख्ती, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
April 10, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में 16 अप्रैल को विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे प्रभारी मंत्री, सिंहस्थ की तैयारियों पर रहेगा फोकस
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा में दो अभियोजन अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अपर लोक अभियोजक
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा: नेशनल हाईवे पर एक और हादसा, दिनभर चलता रहा दुर्घटनाओं का सिलसिला
April 10, 2026
क्राइम
केक भेजकर किया प्रपोज, मना करने पर भी करता रहा पीछा और परेशान… आखिरकार खंडवा न्यायालय ने सुनाई सजा
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा में हादसों का काला दिन: आयशर पलटी, नाव डूबी,अभी -अभी बस हादसा—कई घायल..
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा: जनसुनवाई में महिला के आरोप, दूसरे पक्ष ने किया खंडन
April 10, 2026
खंडवा
खंडवा : आयशर पलटने से 30 लोग घायल, एक की मौत – घायल युवक ने सुनाई दर्दनाक कहानी
April 10, 2026