खंडवा:-महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण

खंडवा:-महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पौधारोपण एवं माल्यार्पण
खण्डवा: वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, खण्डवा द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमानपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौरे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, महामंत्री मुकेश पटेल, मंत्री भानु पटेल एवं राहुल मडवाल, कोषाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, मन की बात प्रभारी मनीष पंवार, अजय सिंह भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन पौधारोपण एवं राष्ट्रहित में कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा 


खंडवा 