लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा बैंक ऑफ़ इंडिया ने ग्राहक संपर्क अभियान के तहत किसानों व कामकाजी महिलाओं का किया सम्मान..

19 जुलाई 2025; किसान दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया खंडवा अंचल द्वारा किसान दिवस एवं ग्राहक संपर्क अभियान का खंडवा स्थित स्थानीय होटल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक ऑफ इंडिया, प्रधान कार्यालय से मुख्य अतिथि के रुप में महाप्रबंधक श्री आशुतोष मिश्रा , खंडवा अंचल के आंचलिक प्रबंधक श्री बिश्व रंजन मिश्र , उप आंचलिक प्रबंधक(संचालन) श्री राजीव कुमार एवं उप-आंचलिक प्रबंधक(वसूली) श्री सौरभ सिकरवार की ग़रिमामय उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि के रूप मे कृषि महाविघालय कॉलेज, खंडवा के कुलपति श्री दीपक हरी रानाड़े मौजूद रहे।


कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक महोदय ने उपस्थित किसानों एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को संबोधित किया तथा किसानों तथा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को बैंक के विभिन्न कृषि साख संबंधित बैंक योजनाओं की जानकारी प्रदान की। आंचलिक प्रबन्धक ने अपने उद्बोधन मे बताया की देश के विकास मे किसानों का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा बैंक ऑफ इंडिया उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि महाविघालय के कुलपति द्वारा कृषकों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री आशुतोष मिश्रा जी तथा अन्य गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न वर्ग के लाभार्थियों को लगभग 42 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा नए ग्राहकों से MSME ऋण के 30 करोड़, खुदरा ऋण के 7 करोड़ एवं कृषि ऋण के 12 करोड़ की नयी लीड भी मिली। कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक किसान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, नजदीकी शाखाओं के शाखा प्रबंधक एवं आंचलिक कार्यालय के स्टाफ/अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों द्वारा ग्राहकों के सवालों का जवाब दिया गया एवं उनसे सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम का समापन उप-आंचलिक प्रबंधक महोदय के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026