लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर प्रशासन का छापा, होटल एप्पल और दूध भंडार से 22 सिलेंडर व 5 गैस भट्टियां जब्त

खंडवा। जिले के पंधाना क्षेत्र में प्रशासन ने घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बोरगांव बुजुर्ग स्थित होटल एप्पल और हरिओम दूध भंडार पर छापा मारकर 22 घरेलू गैस सिलेंडर और 5 गैस भट्टियां जब्त की हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक चलाए गए इस अभियान के दौरान प्रशासनिक टीम ने बुरहानपुर रोड स्थित बोरगांव बुजुर्ग के होटल एप्पल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल परिसर में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर रखे मिले, जिन्हें इस तरह जमा किया गया था जैसे किसी गोदाम में भंडारण किया गया हो। टीम ने यहां से कुल 22 गैस सिलेंडर बरामद किए। बताया जा रहा है कि ये सिलेंडर आरूद स्थित सुमन एचपी गैस एजेंसी के कनेक्शन से जुड़े हुए थे।

हरिओम दूध भंडार में भी मिला घरेलू गैस का उपयोग

कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में पंधाना तहसील प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र के होटलों और अन्य प्रतिष्ठानों की भी जांच की। इसी दौरान हरिओम दूध भंडार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। टीम ने मौके से सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी।

100 किलो से ज्यादा गैस भंडारण नियमों के खिलाफ

खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रोहित देवल ने बताया कि नियमों के अनुसार किसी भी परिसर में 100 किलोग्राम से अधिक गैस का भंडारण करना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद होटल परिसर में बड़ी संख्या में सिलेंडर पाए गए, जो नियमों का उल्लंघन है। इसलिए 22 गैस सिलेंडर और 5 गैस भट्टियां जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजस्व और पुलिस विभाग की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

इस दौरान पंधाना तहसीलदार दिवाकर सुल्या, नायब तहसीलदार वैशाली बघेल, खाद्य विभाग के कर्मचारी प्रदीप वर्मा, पंधाना पटवारी अजय रघुवंशी, बोरगांव पटवारी अनमोल सोनी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहा।

प्रशासन का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से मिलती रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026