खंडवा: पौने दो लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु 1477 बूथ बनाए गए

*कलेक्टर श्री गुप्ता ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की नागरिकों से अपील की*
पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को जिले में 1 लाख 71 हजार 454 बच्चो को दवाई पिलाई जायेगी। इनमें विकासखण्ड किल्लौद में 4962, छैगांवमाखन में 18120, हरसूद में 9720, खालवा में 36658, जावर में 18480, पंधाना में 34278 पुनासा में 24496 व खण्डवा शहरी क्षेत्र में 24470 बच्चे शामिल हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को 28 जून को पोलियों बूथ पर ले जाकर पोलियों का दवा अवश्य पिलाएं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष आयु तक के बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के उद्देश्य से जिले में कुल 1477 पोलियो बूथ बनाये गये है, जिसमें 2962 वेक्सीनेटर व 140 सुपरवाइजर्स की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिले में कुल 45 ट्रांजिट टीम भी बनाई गई हैं, जो कि ईट भट्टे, निर्माण स्थल, वनग्राम एवं पहुंच विहिन ग्रामों में जाकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियों का दवा पिलाएंगे। उन्होंने बताया कि 28 जून को बूथ पर पोलियों की दवाई पिलाई जायेगी और 29 व 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवाई पिलाई जायेगी।
Read Next
खंडवा 

खंडवा 
खंडवा 
खंडवा 