खंडवा में 12 जुलाई को होगा न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी का चुनाव, दो प्रत्याशी मैदान में

खंडवा। मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी, जिला इकाई खंडवा के चुनाव 12 जुलाई 2026 (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। मतदान का समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
चुनाव श्री दादाजी कोर्ट स्टाफ कॉलोनी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे, खंडवा स्थित मतदान केंद्र पर संपन्न होगा। मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन शाम को मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इस चुनाव में सुशील कुमार सोनी और श्रीमती कविता पारखे अध्यक्ष पद के प्रमुख प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं।
मध्य प्रदेश न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के पूर्व जिला अध्यक्ष अलकेश गुप्ता ने सभी न्यायिक कर्मचारियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।
इस संबंध में जानकारी जिला न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के पूर्व जिला प्रवक्ता अभिषेक तिवारी द्वारा दी गई।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

