लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

समृद्ध सिंधू सभ्यता के इतिहास से युवाओं को जोड़ना हमारी जिम्मेदारी : भैयाजी जोशी

खंडवा। भारतीय सिंधू सभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक पुणे में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने कहा कि सिंध का इतिहास और सिंधू संस्कृति अत्यंत समृद्ध एवं गौरवशाली है। समाज के प्रत्येक बालक-बालिका को अपनी संस्कृति और इतिहास से परिचित कराना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने समाज में बढ़ती कुरीतियों को रोकने के लिए भारतीय सिंधू सभा से गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।
पुणे के आजाद नगर मार्ग स्थित विमला जीवन झूलेलाल मंदिर में आयोजित इस बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से 112 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। दो दिनों तक समाज की दशा-दिशा, संगठन विस्तार और आगामी छह माह की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबड़ा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश वाधवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र तीर्थाणी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. मायाबेन कोडनानी, महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीता भावनानी तथा संरक्षक एवं भगवानदास सबनानी ने समाज, संस्कृति और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे।
बैठक में सोशल मीडिया की भूमिका, स्वास्थ्य सेवाएं, सिंधू दर्शन यात्रा-2026, संगठन के आर्थिक पक्ष सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान खंडवा से भारतीय सिंधू सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक का समापन पल्लव प्रार्थना एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : जनता को मिल रहे गंदे पानी, ख़राब रोड को लेकर कलेक्टर से मिली विधायक
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 11 जुलाई से
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा : रिंग रोड बाईपास सहित कई मुद्दों को लेकर CM से मिलेंगी विधायक
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा में स्क्रैप और कबाड़ कारोबारियों की पुलिस ने की चेकिंग, SP अगम जैन के निर्देश पर कार्रवाई
July 7, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के नाम पर ठगी मामले को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी
July 7, 2026
खंडवा
श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी
July 7, 2026
खंडवा
देवझिरी में प्रकृति संरक्षण का संकल्प: भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण,
July 7, 2026
खंडवा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
July 7, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।
July 7, 2026
खंडवा
रक्तदान का पुण्य, बाबा ओंकार के VIP दर्शन का सौभाग्य।
July 7, 2026