इनर व्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल ने विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खंडवा, 11जुलाई। पीएम श्री सूरजकुंड विद्यालय में आज इनर व्हील क्लब स्पार्कल द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका शर्मा एवं सचिव श्रीमती सुदीपा पाराशर के नेतृत्व में हुआ।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण तथा वृक्षारोपण का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यालय की इको क्लब की छात्राओं ने पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती मोना गुप्ता, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती प्रमिला शर्मा एवं श्रीमती नूतन शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। वृक्ष मित्र श्रीमती रिंकू राठौर ने विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण की गतिविधि कराई, जबकि श्रीमती सुदीपा पाराशर ने इको ब्रिक्स की उपयोगिता एवं पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय निम्बोरकर ने इनर व्हील क्लब स्पार्कल द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती संगीता जी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

