लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा जिले में 24 घंटे में 11 अपराध दर्ज: मारपीट, दुर्घटना, अवैध शराब और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले सामने आए

खंडवा। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11 अपराध दर्ज किए गए। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, सड़क दुर्घटना, अवैध शराब, अपहरण और दुर्घटना से मौत के मामले शामिल हैं। पुलिस ने विभिन्न मामलों में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अन्य अधिनियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

कोतवाली थाना

कोतवाली थाना क्षेत्र में चार मामले दर्ज हुए।

पहले मामले में कुंडलेश्वर वाड़ा निवासी चेतन पिता सुभाषचंद्र सोनी (31) की शिकायत पर अज्जू पिता सत्तार निवासी कहारवाड़ी के खिलाफ गाड़ी टक्कर की बात को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया।

 

दूसरे मामले में अकबर कुरैशी (46) निवासी इमलीपुरा खंडवा को मोटरसाइकिल क्रमांक MP-09-VY-7776 के चालक द्वारा तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मारने से चोट आई।

 

तीसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में मम्मू उर्फ मोहम्मद हुसैन और आजम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

 

चौथे मामले में मोहम्मद फिरोज शाह (28) निवासी खानशाहबली वाड़ा की शिकायत पर लव उर्फ भवानी निवासी गणेश तलई के खिलाफ लोहे की रॉड से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

 

पंधाना थाना

पंधाना थाना क्षेत्र में चौकी बोरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिलौर सिंह पिता अंगार सिंह राडोड़े (51) निवासी माकरड़ा के कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

छैगांवमाखन थाना

इस थाना क्षेत्र में अचला पिता अन्द्रेयस चिरोटे (26) निवासी सिद्धीपुरम खंडवा को अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही से वाहन चलाकर स्कूटी को टक्कर मारने से चोट आई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

जावर थाना

जावर थाना क्षेत्र में दो मारपीट के मामले सामने आए।

पहले मामले में रामकिशन पिता बलरामसिंह बालकिया (50) निवासी ग्राम जामली सैय्यद की शिकायत पर रामलाल पिता चंपालाल निवासी खैगांव के खिलाफ कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज किया गया।

 

दूसरे मामले में नासिर पिता सगीर (60) निवासी ग्राम पेदठिया मछौंडी की शिकायत पर आमिर और इमरान के खिलाफ गाली-गलौज, पत्थर से हमला कर घायल करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया।

 

पिपलोद थाना

पिपलोद थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज हुए।

पहले मामले में राजेश पिता बाबूलाल उर्फ फैसल एकले (42) निवासी ग्राम गांधवा के साथ संदीप गाठे द्वारा मारपीट कर धमकी देने की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया।

 

दूसरे मामले में बिनु पिता बाबूलाल कोरकू (26) निवासी गुजरीखेड़ा तथा उनके परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में हरीराम, लालसिंह, राजू और कमलाबाई कोरकू निवासी कोलजरी थाना खकनार जिला बुरहानपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

खालवा थाना

खालवा थाना क्षेत्र में बद्री पिता अनारसिंह राठौर निवासी ग्राम भडंग्या की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

 

मर्ग कायम

पिपलोद थाना क्षेत्र में ग्राम ईटवामाल निवासी फूलचंद पिता कडवा (55) की सड़क दुर्घटना में लगी चोटों से मौत होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

 

पुलिस के अनुसार सभी मामलों में विवेचना जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा-खालवा रोड पर लिफ्ट इरिगेशन का काम बना परेशानी, सड़क हुई क्षतिग्रस्त
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा के गुड़ी गांव की सड़क बनी तालाब, स्कूल जाने वाले बच्चे परेशान
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: मॉडिफाइड साइलेंसर पड़ा भारी! पुलिस ने जब्त कर किया नष्ट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा :आज की रैली में आदिवासियों के टारगेट पर रहा वन कर्मचारी.. जमकर किया टारगेट
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा में वन अतिक्रमण पर घमासान, समर्थन रैली को बताया गया फर्जी!
July 13, 2026
खंडवा
खण्डवा : कलेक्टर को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे आदिवासी, 6 घंटे बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: दादाजी धूनीवाले मेले की तैयारियों का विधायक कंचन तनवे ने लिया जायजा
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: आदिवासी रैली के चलते शहर थमा, इंदिरा चौक पर जाम और हंगामा
July 13, 2026
खंडवा
खालवा में दर्दनाक घटना! 16 वर्षीय गर्भवती किशोरी और अजन्मे बच्चे की मौत
July 13, 2026
खंडवा
खंडवा: कोरे कागज़ पर हस्ताक्षर कराने का आरोप, ग्रामीणों ने जनपद पंचायत में किया हंगामा
July 13, 2026