लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में युवक ने नशे की हालत में खुद को किया घायल! डायल-112 ने पहुंचाया अस्पताल,जांच में जुटी पुलिस

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पदमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दुबे कॉलोनी निवासी जुबेर ने कथित तौर पर नशे की हालत में अपने हाथ पर खुद को चोट पहुंचा ली, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल-112 को दी।

 

सूचना मिलते ही पीएमटी भारत पंचोले और पायलट आनंद कहार मौके पर पहुंचे। दोनों ने बिना देर किए घायल युवक को प्राथमिक सहायता देते हुए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

 

बताया जा रहा है कि घायल युवक दुबे कॉलोनी स्थित मस्जिद के पास का रहने वाला है। फिलहाल उसने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल युवक का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
18 जुलाई की विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के मामलों का होगा त्वरित समाधान*
July 11, 2026
खंडवा
खंडवा के कालमुखी में देहदान की अनोखी मिसाल, 85 वर्षीय महिला समेत 5 लोगों ने लिया बड़ा संकल्प
July 11, 2026
खंडवा
भाजपा अ.ज.जा. मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, 15 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 22 मंडल अध्यक्ष नियुक्त।
July 11, 2026
खंडवा
डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।
July 11, 2026
खंडवा
डेटा से दिव्यता तक’ विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रेरणादायी आध्यात्मिक कार्यक्रम हुआ संपन्न।
July 11, 2026
खंडवा
इनर व्हील क्लब ऑफ खंडवा स्पार्कल ने विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
July 11, 2026
खंडवा
खंडवा में 12 जुलाई को होगा न्यायिक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी का चुनाव, दो प्रत्याशी मैदान में
July 11, 2026
खंडवा
शासकीय महाविद्यालय खालवा में प्राचार्य को अभाविप (ABVP) द्वारा एक बार फिर अनियमिततो को लेकर सौपा ज्ञापन
July 11, 2026
खंडवा
सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, भिंड को देंगे बड़ी सौगात*
July 11, 2026
खंडवा
खंडवा में 12 जुलाई को 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में सुबह 7 से 11 बजे तक रहेगा पावर कट….
July 11, 2026