*छैगांवमाखन में दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन शिविर संपन्न*
जनपद पंचायत छैगांवमाखन के सभागृह में सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन एवं सशक्तिकरण विभाग खण्डवा द्वारा ऐलिम्कों कंपनी के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिये उपकरण हेतु चिन्हांकन एवं केलिपर्स वितरण शिविर गुरुवार को आयोजित किया गया। शिविर में कुल 125 दिव्यांजनों का पंजीकरण किया गया, जिसमें जनपद पंचायत छैगांवमाखन अंतर्गत 70 दिव्यांगजनों को पात्रता अनुसार मोटराइज्ड ट्रायसिकल 8, ट्राईसिकल 19, बैसाखी 32, वॉकिंग स्टिक 6, व्हील चैयर 20 एवं अन्य सहायक उपकरण के लिये दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया। शिविर में 16 कृत्रिम पैर प्रदाय कर दिव्यांगजनों को तत्काल लाभ दिया गया। शिविर में जिला चिकित्सालय से उपस्थित डाक्टरों की टीम द्वारा कुल 17 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी बनाये गये। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज डाले, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री महेश सोलंकी एवं अन्य विकासखंड स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे ।
Read Next


खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा