स्वास्थ्य शिविर में 89 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया*

खण्डवा 22 जुलाई 2026, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र खण्डवा के संजय नगर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। नोडल अधिकारी डॉ. शक्तिसिंह राठौड़ ने बताया शिविर में उच्च जोखिम जनसंख्या, गर्भवती महिलाओं एवं अन्य मरीजों की जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। शिविर में मरीजों की एचआईवी, सिफिलिस, हेपेटाइटिस-बी की जांच की गई। साथ ही एचआईवी एड्स काउंसलिंग एवं यौन जनित रोग संबंधी परामर्श एवं उपचार सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से टीबी के 65 संभावित मरीजों का एक्स-रे किया गया। इस दौरान काउंसलर जितेन्द्र प्रजापति, लेब टेक्निशियन व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

खंडवा