लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सम्राट दाहिरसेन बलिदान दिवस पर खंडवा में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरा गौरवशाली इतिहास

सिन्धुपति सम्राट दाहिरसेन के बलिदान दिवस पर भारतीय सिन्धू सभा ने आयोजित की भव्य चित्रकला

प्रतियोगिता…”“श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में बच्चों ने उकेरे राष्ट्रीय गौरव के रंग, समाज के प्रबुद्ध जन रहे उपस्थित….”

खंडवा: सिन्धू सभा की खंडवा इकाई द्वारा सिन्ध के अंतिम हिन्दू शासक, महान राष्ट्र रक्षक सिंधुपति सम्राट दाहिरसेन जी के 1314 वे बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में एक व्यापक ‘चित्रकला एवं रंग भरो’ प्रतियोगिता का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। 

भारतीय सिन्धू सभा, खंडवा के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भव्य आयोजन सिंधी कॉलोनी स्थित पूजनीय श्री झूलेलाल मंदिर परिसर में विगत संध्या अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में स्थानीय सिंधी समाज के बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से सिंध के गौरवशाली इतिहास को रंगों से उकेरा…

आयोजन के दौरान भारतीय सिन्धू सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय महामंत्री मनीष कुमार मलानी ने उपस्थित प्रतिभागियों और समाजजनों को संबोधित करते हुए सिंधुपति सम्राट दाहिर सेन जी के जीवन काल और उनके ऐतिहासिक संघर्ष के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सम्राट दाहिर सेन और उनके परिवार का बलिदान अद्वितीय है, जिसे आने वाली पीढ़ियों के मानस पटल पर जीवित रखना हम सभी का परम कर्तव्य है।

खंडवा इकाई के अध्यक्ष घनश्याम वाधवा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सिंधी समाज की नई पीढ़ी को सम्राट दाहिर सेन के महान शौर्य, राष्ट्र-भक्ति और उनके सर्वोच्च बलिदान के इतिहास से परिचित कराना व जोड़ना था l

यह पूरी प्रतियोगिता समाज के प्रबुद्ध जनों और वरिष्ठ मार्गदर्शकों के सानिध्य में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन दीवान, सेवानिवृत्त शिक्षक घनश्यामदास रेवतानी, समाजसेवी रानी खेमानी एवं मनीषा संतवानी एवं समाज जन उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर कलाकृतियों की सराहना की और भारतीय सिन्धू सभा के इस रचनात्मक व संस्कारवान प्रयास को खूब सराहा। प्रतियोगिता के समापन पर सभी संभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026