लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में पहली बार तीन दिवसीय स्पेस साइंस प्रदर्शनी, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक होंगे शामिल

  • मध्य प्रदेश के खंडवा में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल खंडवा, स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (इसरो) अहमदाबाद और इसरो स्पेस ट्यूटर “आकार” अहमदाबाद के संयुक्त प्रयास से 27 से 29 मार्च तक तीन दिवसीय “स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी एग्जीबिशन” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन निमाड़ अंचल के शैक्षणिक इतिहास में पहली बार हो रहा है।

विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती पल्लवी मालवीया और “आकार” के कॉर्डिनेटर एम.एन. सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में इसरो के कई वरिष्ठ वैज्ञानिक शामिल होंगे। इनमें स्पेस एप्लिकेशन सेंटर (सैक-इसरो) अहमदाबाद के डायरेक्टर नीलेश देसाई भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शनी में इसरो के चंद्रयान, मार्स ऑर्बिटर मिशन, जीसेट, निसार और रिमोट सेंसिंग जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक जयंत जोशी, हेमेन्द्र कंसारा, सर्वेश्वर व्यास, चक्रपाणि पटनायक, नरेश भट्ट (आकार फाउंडर), वरिष्ठ इंजीनियर विनोद पटेल और साइंस कम्युनिकेटर मुक्तिनाथ सिंह व सचिन चौहान भी शामिल होंगे। इसके अलावा दिल्ली से डी.के. सिंह अपने रॉकेट लॉन्चिंग किट के साथ उपस्थित रहेंगे।

इस प्रदर्शनी में जिले के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी इसरो के रॉकेट और सैटेलाइट के वर्किंग मॉडल्स को करीब से देख और समझ सकेंगे। साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों के साथ सीधे संवाद कर स्पेस साइंस में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

आयोजन में छात्रों के अभिभावकों के लिए भी एक विशेष इंटरैक्शन सेशन रखा जाएगा, जिसमें वे वैज्ञानिकों से सवाल-जवाब कर सकेंगे। इसरो की ओर से प्रदर्शनी के लिए “स्पेस ऑन व्हील्स” नामक विशेष बस भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें सैटेलाइट मॉडल्स और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षणों में इसरो की डॉक्यूमेंट्री, स्पेस साइंस प्रदर्शनी, वैज्ञानिकों के साथ चर्चा, रॉकेट लॉन्चिंग तकनीक का वॉटर जेट के माध्यम से प्रदर्शन, सवाल-जवाब सत्र और “स्पेस ऑन व्हील्स” का अनुभव शामिल रहेगा। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सेल्फी कॉर्नर भी बनाया जाएगा।

इस भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ 27 मार्च को शाम 5 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन तनवे और जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसके साथ ही कलेक्टर ऋषव गुप्ता, डीआईजी मनोज कुमार राय, जिला पंचायत सीईओ नागार्जुन गौड़ा और एडिशनल कलेक्टर सृष्टि देशमुख भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

जिले के कई स्कूलों और कॉलेजों ने अपने विद्यार्थियों के लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है, जो 20 मार्च 2026 तक जारी रहेगा। प्रदर्शनी के अंतिम दिन 29 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के नागरिक भी इस प्रदर्शनी को देख सकेंगे

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अंतरिक्ष विज्ञान को करीब से समझने और भविष्य में स्पेस साइंस के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा देने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026