लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही बरतने वाले 10 अधिकारियों पर लगा 500-500 रुपए का अर्थदंड

खंडवा 27 मार्च 2026, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले एल-1 स्तर के कुल 10 अधिकारियो पर 500- 500 रुपए अर्थदंड लगाने के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज होने के बाद ऐसे अधिकारियों को चिन्हित किया गया जिन्होंने कि शिकायतों को “अटेंड” ही नहीं किया था। इसलिए शिकायत “नॉट अटैंड” प्रदर्शित हो रही थी। उन्होंने बताया कि इन सभी अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस का जवाब संतोषप्रद प्राप्त न होने पर इन सभी 10 अधिकारियों पर 500-500 अर्थदंड लगाया गया है तथा राशि जमा भी करवा ली गई है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों को तुरंत अटेंड करें और शिकायत के संबंध में समय सीमा में पोर्टल पर अपना जवाब लिखित में दर्ज करा दें। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि एल-1 स्तर के जिन अधिकारियों से 500-500 रुपए अर्थदंड वसूला गया है, उनमें

खण्डवा ब्लॉक के कृषि अधिकारी श्री दिनेश सोलंकी, मंडी सचिव पंधाना श्री हरेसिंह सोलंकी, हरसूद ब्लॉक के कृषि अधिकारी श्री कृष्णलाल कनासे छैगांवमाखन ब्लॉक के कृषि अधिकारी श्री मंगलेश पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पुनासा श्री अभिषेक त्रिवेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पंधाना श्री रुपसिंह सिसोदिया, तहसीलदार मांधाता नरेन्द्र मुवेल, नायब तहसीलदार मोहना गजानंद चौहान, अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक गणेश तईकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीराम भुसारिया शामिल हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान विवाद, पुलिस और बजरंग दल के बीच बातचीत के बाद मामला शांत
March 27, 2026
क्राइम
खंडवा में 24 घंटे में 16 प्रकरण दर्ज, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, कई मामलों में जांच जारी
March 27, 2026
खंडवा
खंडवा : माता चौक पर डीपी में लगी आग, रहवासी दहशत में — मिलकर बुझाई आग
March 27, 2026
खंडवा
खंडवा : रामनवमी पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस तैनात, कंट्रोल रूम में हुआ फॉल-इन
March 27, 2026
खंडवा
स्कूलों में ही बनेंगे विद्यार्थियों के आधार कार्ड 1 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों में लगेंगे शिविर
March 27, 2026
खंडवा
सिंधी सेवा मंडली के चुनाव संपन्न
March 27, 2026
खंडवा
स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश हेतु 28 मार्च तक खुला रहेगा पोर्टल
March 27, 2026
खंडवा
पी एम कृषि सिंचाई योजना के तहत पूर्व में निर्मित जल संरचनाओं की मरम्मत कराई जाएगी
March 27, 2026
खंडवा
खेतों में नरवाई जलाने वाले 2 किसानों पर 2500-2500 रू. जुर्माना लगाया
March 27, 2026
खंडवा
भारतीय सेना में “अग्निवीर” भर्ती के लिए 1 अप्रैल तक पंजीयन कराएं
March 27, 2026